बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर जगह एक से अधिक शादी करना नई बात नहीं हैं। बहत सारे अभिनेत्री है जो तलाक देकर एक से अधिक शादी कर चुकी हैं। और आज हम ऐसे ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिन्होंने एक अधिक शादी की हैं।
नीलम कोठारी
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी अभी 50 साल की हो चुकी हैं। इल्जाम जैसी फिल्म में काम करनेवाली नीलम कोठारी ने 2000 को ऋषी सेठिया नामक बिजनेस मैन से शादी किया था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और 2001 को नीलम ने दुसरी बार अभिनेता समीर सोनी से शादी करी ली।
योगिता बाली 70 और 80 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री थी। योगिता बाली ने पहले किशोर कुमार से शादी करी थी। योगिता की यह पहली शादी थी लेकिन किशोर कुमार की यह तीसरी शादी थी। योगिता और किशोर कुमार का रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया और दोनों अलग हो गये। अलग होने के बाद योगिता ने बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती से दूसरी शादी करी। मिथुन और योगिता आज भी एक साथ है।
नीलिमा अज़ीम
नीलिमा अज़ीम बॉलीवुड से लेके टेलीविजन की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। नीलिमा अजी़म अभी 59 साल की हो चुकी हैं। आपको बता दें नीलिमा अजीम ने अपने जीवन में तीन बार शादी की हैं। पहली बार उन्होंने अभिनेता पंकज कपूर से शादी करी थी। दुसरी बार राजेश खट्टर से और तीसरी बार उस्ताद रजा अली खान से शादी करी थी। नीलिमा अजी़म इन तीनों से अलग हो चुके हैं और अभी अकेली रहती हैं।
किरण खेर बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। किरण आज भी काम करती हैं। वह अभी टेलीविजन रियलिटी शो की जज का काम कर रही हैं। आपको बता दें किरण खेर ने पहली शादी गौतम बेरी से की थी लेकिन दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद अनुपम खेर के साथ दूसरी शादी करी।
0 Comments: